{"_id":"682b743fcaaa2767e802134a","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-ha11012-115680-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बारिश में खुली फिल्टरेशन प्लांट की पोल, दूसरे दिन भी आया गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बारिश में खुली फिल्टरेशन प्लांट की पोल, दूसरे दिन भी आया गंदा पानी
Mon, 19 May 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 19 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश के बाद जल संस्थान के फिल्टरेशन प्लांट की पोल खुल गई है। नगर में दूसरे दिन भी दूषित पेयजल की आपूर्ति होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन से गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोगों को पेयजल का प्रबंध करना भी मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद जल संस्थान व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रयास नहीं कर रहा है। लोगों ने व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को नगर के ज्वालादेवी वार्ड, बागनाथ वार्ड, नारायण देव वार्ड, बैणी महादेव वार्ड, कठायतबाड़ा, ठाकुर द्वारा, सैम मंदिर, मंडल सेरा उत्तरी, मंडलसेरा दक्षिणी, बिलौना सेरा और चंडिका वार्ड में गंदे पेयजल की आपूर्ति हुई। लोगों का कहना है कि दो दिन से पूरे नगर में मटमैला पानी की आपूर्ति हो रही है।
पानी का इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए भी नहीं कर पा रहे हैं। मजियाखेत के रमेश सिंह और कफलखेत के मदन सिंह नेगी का कहना है कि उनके यहां गर्मियों में हमेशा पेयजल की किल्लत रहती है। बारिश होने के बाद साफ पेयजल की आपूर्ति होने की उम्मीद थी लेकिन लगातार दो दिनों उसे मटमैला पानी आ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीने केपानी के लिए उनको और अन्य लोगों को दो किमी दूर मांग धारे जाना पड़ रहा है। यहां भीड़-भाड़ अधिक होने के कारण उनको लंबा इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।