फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems, ther have worked hard.

Bageshwar News: खोली और काकड़ा के ग्रामीणों ने श्रमदान कर चलाया नहर में पानी

Sat, 10 Jun 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
People face problems, ther have worked hard.
बागेश्वर। खोली और काकड़ा गांव के ग्रामीणों ने अपनी मेहनत से शासन-प्रशासन को आईना दिखाया है। जमीन को सींचने वाली नहर की मरम्मत के लिए विभाग से गुहार लगाकर थक चुके ग्रामीणों ने श्रमदान कर नहर की मरम्मत की। गांव के विकास के लिए आवाज नहीं उठाने पर ग्रामीणों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई। सिंचाई विभाग की लापरवाही का मामला जनता दरबार में उठाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

खोली और काकड़ा गांव की नहर में पानी नहीं चलने की शिकायत ग्रामीणों ने विभाग से की थी। जब विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया तो शनिवार को ग्रामीण खुद नहर की मरम्मत करने चल दिए। ग्राम प्रधान जीना परिहार, पूर्व प्रधान बहादुर सिंह के नेतृत्व में महिलाएं, पुरुष और युवा नहर के हेड पर गए और पांच घंटे की मशक्कत के बाद नहर को दुरस्त किया। नहर के लीकेज को तिरपाल और प्लास्टिक सीट से ढककर बंद किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि नहर बंद होने से खोली, काकड़ा, भटोली, चमड़था, कनेरा आदि क्षेत्र में खेती पर असर पड़ रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, भाजपा जिला महामंत्री और भाजपा के चमोली जिला प्रभारी का गांव होने के बावजूद विकास की दृष्टि से उपेक्षित है। गांव के जनप्रतिनिधि अपने गांव के प्रति ही उदासीन हैं। इस मौके पर सौरव परिहार, योगेश परिहार, भुवन परिहार, मंजू देवी, ललिता परिहार, कमला परिहार, दीवान सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed