{"_id":"66902821801956c6ac07d044","slug":"people-face-problems-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-107953-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आठ सड़कों पर यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आठ सड़कों पर यातायात बाधित
Fri, 12 Jul 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पिछले दिनों की बारिश से बंद आठ सड़कों पर अब भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। करीब 15 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक जुलाई से कई स्थानों पर बंद मिखिलाखलपट्टा सड़क और मुनार-गांसी सड़क के 13 जुलाई को खुलने की संभावना है। मिखिलाखलपट्टा सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। गांसी सड़क के साथ ही दीवार क्षतिग्रस्त हैं। वहीं, 10 जुलाई से बंद चनबौड़ी-बोहाला, लौबांज-रतमटिया और बृहस्पतिवार से बंद कठपुड़ियाछीना-सेराघाट, तुनेरा, बदियाकोट-बोरबलड़ा, काफलीकमेड़ा सड़क से मलबा हटाया जा रहा है। सड़कों पर जल्द यातायात बहाल हो जाएगा।
मकान क्षतिग्रस्त
कौसानी। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों बारिश से दुदिलाभगसौड़ा निवासी रमुली देवी पत्नी हरीश राम के मकान को आंशिक क्षति पहुंची है। प्रभावित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता देने की कार्यवाही की जा रही है। संवाद