{"_id":"65e4bb4e1f77541d3705a619","slug":"people-face-problems-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-104741-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला अस्पताल की दीवारों पर गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला अस्पताल की दीवारों पर गंदगी का अंबार
Sun, 03 Mar 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। करीब तीन लाख की आबादी के स्वास्थ्य का जिम्मा संभाले जिला अस्पताल सफाई के प्रति संजीदा नहीं है। दूसरों को साफ-सफाई रखने की सलाह देने वाला स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पताल की सफाई में ढिलाई बरत रहा है। अस्पताल की दीवारों पर पान और गुटके की पीक इसकी तस्दीक कर रहे हैं।
संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल के दौरान सामने आया कि जिला अस्पताल की दीवारों को पान, गुटके की पीक से बुरी तरह से गंदा कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को स्वच्छ और साफ रहने की सलाह, हिदायत देता है। गंदगी से बीमार होने का खतरा बताता है लेकिन खुद के परिसर में स्वच्छता की नजीर पेश नहीं कर पाता। यह हाल तब हैं, जब अस्पताल में तंबाकू काउंसलर की तैनाती है। इन दिनों जिला अस्पताल का सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। इस कारण भी अस्पताल में अव्यवस्था है। हर तरफ निर्माण सामग्री बिखरी है।
व्हील चेयर क्षतिग्रस्त
बागेश्वर। पड़ताल के दौरान जिला अस्पताल में और भी अव्यवस्थाएं देखनी को मिलीं। अस्पताल में व्हील चेयर क्षतिग्रस्त मिली। व्हील चेयर दुरुस्त न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
दीवारों को गंदा करने वाले लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी का भी सहारा लिया जाएगा। पहचान उजागर होने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डॉ. वीके टम्टा सीएमएस जिला अस्पताल, बागेश्वर