फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems in district.

Bageshwar News: घर के नजदीक रसोई गैस की सुविधा देने की मांग

Thu, 29 Feb 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 29 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
People face problems in district.
बागेश्वर। मजियाखेत, कफलखेत, पालनीकोट के लोगों ने घर के नजदीक रसोई गैस की सुविधा देने की मांग के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा के नेतृत्व में पूर्ति कार्यालय पहुंचे लोगों ने त्यूनरा बाईपास पर रसोई गैस के सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग के लिए नारेबाजी की। इन लोगों ने जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन को दिए ज्ञापन में कहा कि मजियाखेत, कफलखेत, पालनीकोट के लोगों को रसोई गैस भरने के लिए ताकुला रोड पर आना पड़ता है। रसोई गैस के सिलिंडर सिर पर ढोने पड़ते हैं। रसोई गैस सिलिंडर सड़क तक लाने और घर ले जाने के लिए मजदूर लगाने पड़ते हैं। इसमें सौ रुपये खर्च हो जाता है। इस अव्यवस्था से समय और धन की बर्बादी होती है। गैस एजेंसी होम डिलीवरी के भी रुपये लेती है।


इन लोगों ने त्यूनरा बाईपास पर रसोई गैस का वाहन भिजवाने की मांग की। कहा कि त्यूनरा बाईपास पर सिलिंडर का वाहन आने से उन लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए दिन नियत करने की मांग की। प्रदर्शन में उर्वशी गढ़िया, योगेश पूना, कांता उप्रेती, शोभा धनोला, पूर्व प्रधान इंदिरा देवी, चंपा देवी, आशा जोशी, सरस्वती देवी, संगीता टम्टा, लीला देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

रसोई गैस का वाहन क्षेत्र में नहीं आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें धन और समय की बर्बादी होती है।
सुनीता टम्टा, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख बागेश्वर।
पालनीकोट, मजियाखेत, खफलखेत के लोगों को सिर पर सिलिंडर ढोना पड़ता है। बाईपास में वाहन आना चाहिए।
आशा जोशी निवासी पालनी
त्यूनरा बाईपास में रसोई गैस का वाहन न आने से काफी दिक्कतें होती हैं। एक सिलिंडर का सौ रुपये अतिरिक्त देना पड़ता है।
इंद्रा देवी, पूर्व प्रधान कफलखेत
समस्या का समाधान कर दिया गया है। नियमित रूप से गैस वाहन त्यूनरा बाईपास भेजा जाएगा। इसके निर्देश दे दिए गए हैं।
मनोज बर्मन, जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed