फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems for Road.

Bageshwar News: सापुली-गुठण सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन

Mon, 13 Mar 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 13 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
People face problems for Road.
बागेश्वर कलक्ट्रेट परिसर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सापुली-गुठण के लोग। संव
बागेश्वर। कपकोट-कर्मी सड़क से स्वीकृत सापुली-गुठण लिंक मार्ग का स्वीकृति के आठ साल बाद भी निमार्ण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द निर्माण कार्य शुरु करवाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर तीन अप्रैल को कपकोट पुल पर प्रदर्शन करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

कर्मी गांव के तोक सापुली और गुठण को वाहन सुविधा से जोड़ने के लिए वर्ष 2015 में सात किलोमीटर लंबे लिंक मार्ग को स्वीकृति मिली थी। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जल्द सड़क बन जाएगी और उन्हें वाहन सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। कई वर्ष बीतने के बाद भी सड़क कटान का काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मोटर मार्ग की पत्रावली अब तक तहसील स्तर पर लंबित है। क्षेत्र के कई गांवों को मोटर मार्ग से जोड़ा जा चुका है लेकिन उन्हें अब भी पैदल चलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो चक्का जाम और क्रमिक अनशन किया जाएगा। वहां नरेंद्र सिंह, कुुंदन सिंह, चंचल सिंह, धाम सिंह, दर्वान सिंह, शिव सिंह, पुष्कर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन


फोटो 13 बीजीएस 01 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed