{"_id":"64a9a3ca712f3b4bc20453b9","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-20-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: भकुनखोला और स्याल्देटीट वार्ड की पेयजल व्यवस्था फिर चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: भकुनखोला और स्याल्देटीट वार्ड की पेयजल व्यवस्था फिर चरमराई
Sat, 08 Jul 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत गरुड़ के भकुनखोला और स्याल्देटीट वार्ड की पेयजल व्यवस्था फिर चरमरा गई है। पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे वार्ड के वाशिंदो ने जल संस्थान और पेयजल निगम से पेयजल व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की मांग की।
भकुनखोला के पूर्व प्रधान दयाल गिरी गोस्वामी और बसंत नेगी ने बताया कि भकुनखोला और स्याल्देटीट के पेयजल उपभोक्ताओं ने बताया कि पेयजल आपूर्ति नियमित करने के संबंध में कई बार जल संस्थान और पेयजल निगम के अवर अभियंता को मौखिक और लिखित रूप से अवगत करा दिया है। दोनों विभागों ने पेयजल आपूर्ति आज तक सुचारु नहीं की है। पेयजल संकट का सामना कर रहे भकुनखोला और स्याल्देटीट के लोग पीने का पानी लाने के लिए नौलों का सहारा ले रहे हैं। बारिश का पानी कपड़े और बर्तन धोने में उपयोग में ला रहे हैं। पेयजल निगम की अवर अभियंता अंजलि नेगी ने बताया कि पेयजल आपूर्ति जल्द दुरुस्त कर दी जाएगी। संवाद