{"_id":"64c2afe31b3126b9a90af516","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-124-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पुरुड़ा पंपिंग पेयजल याेजना से बुझेगी कई गांवों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पुरुड़ा पंपिंग पेयजल याेजना से बुझेगी कई गांवों की प्यास
Thu, 27 Jul 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। निर्माणाधीन पुरुड़ा पंपिंग पेयजल योजना की लागत करीब छह करोड़ रुपये है। इससे पुरुड़ा सहित कई गांवों के ग्रामीणों की प्यास बुझेगी।
पुरुड़ा पंपिंग योजना का निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। पेयजल निगम ने गोमती नदी के मध्य में पंप का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। इस योजना से तहसील, थाना मुख्यालय पुरुड़ा, नौकुड़ा, मन्यूड़ा, रामपुर, बिनखोली, दिगोली, थापल पिटलाकोट आदि गांवों को पेयजल की आपूर्ति होगी। पुरुड़ा गांव निवासी कंचन सिंह थायत ने बताया कि पंपिंग योजना के निर्माण की मांग कई साल पुरानी है।
उन्होंने बताया कि योजना का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाएगा। बजरंग पेट्रोल पंप से बैजनाथ थाने तक बसे लोगों ने पेयजल निगम प्रबंधन से शीघ्र पंपिंग योजना का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। पंपिंग योजना की निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रबंधक यूसी बीसी उपाध्याय ने बताया कि निर्माण एजेंसी ने पंपिंग योजना का अधिकतर निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। इस बीच तेज बारिश होने से निर्माण कार्य की गति धीमी हो गई है।