{"_id":"65b010a6979a0f5c82028c34","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-232-1-alm1001-7513-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
Wed, 24 Jan 2024 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 24 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग पर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने चौघानपाटा के गांधी पार्क में धरना देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मंगलवार को संघर्ष समिति से जुड़े लोग गांधी पार्क में एकत्र हुए और धरना दिया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय जिलों में प्राधिकरण लागू करने का कोई औचित्य नहीं है। इससे केवल पूंजीपतियों को बढ़ावा मिल रहा है और आम जन परेशान है। लोगों के लिए निर्माण कार्य करना मुश्किल हो गया है और वे अनुमति के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। सरकार की मंशा इस कानून को लागू कर पूंजीपतियों को बढ़ावा देने की है। चेतावनी दी कि प्राधिकरण समाप्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर हेम चंद्र तिवारी, अख्तर हुसैन, हेम चंद्र जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, ललित मोहन पंत, प्रताप सिंह सत्याल, भारत रत्न पांडे, पूरन सिंह रौतेला सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद