{"_id":"64da7073782dc5eb3b0ed976","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-902-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आवासीय घरों के पास बने कलमठ को बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आवासीय घरों के पास बने कलमठ को बंद करने की मांग
Mon, 14 Aug 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोेट मार्ग पर कठायतबाड़ा में आवासीय घरों के पास बना कलमठ लोगों के लिए परेशानी बन गया है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर कलमठ को बंद करने और पानी की निकासी गधेरे में करवाने मांग की है।
सोमवार को डीएम अनुराधा पाल को दिए ज्ञापन में लोगों ने बताया कि कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के पास बने कलमठ से बारिश का पानी सीधे आवासीय कॉलोनी में भर रहा है। इन दिनों भी बारिश का पानी परेशानी पैदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार लोनिवि को इस बारे में सूचित किया गया लेकिन समस्या जस की तस है। क्षेत्रवासियों ने डीएम से नाली के पानी की निकासी डिग्री कॉलेज के पास से बहने वाले गधेरे में करने की मांग की। इस मौके पर आशा खेतवाल, सरस्वती कालाकोटी, महेश कालाकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद