{"_id":"64bace774c51ba790507f4e7","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-408-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एनएसयूआई ने जलाया एबीवीपी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एनएसयूआई ने जलाया एबीवीपी का पुतला
Fri, 21 Jul 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जोधपुर में छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने एबीवीपी का विरोध तेज कर दिया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने बीडी पांडेय परिसर के बाहर एबीवीपी का पुतला जलाया। घटना में शामिल दोषियों को कड़ी सजा देने मांग की।
राजस्थान के जोधपुर में पिछले दिनों दलित छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में एबीवीपी कार्यकर्ता का नाम सामने आने के बाद से एनएसयूआई ने एबीवीपी का विरोध तेज कर दिया है। शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कैंपस के बाहर एबीवीपी के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि एबीवीपी छात्र विरोधी रही है जबकि एनएसयूआई छात्र हितों की लड़ाई लड़ रही है। कहा कि जिस तरह के कृत्य में एबीवीपी के कार्यकर्ता शामिल हैं। वह घृणित और निंदनीय है। सरकार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर जिला प्रभारी कमलेश गढ़िया, विवि प्रतिनिधि पंकज कुमार, सागर जोशी, राहुल बाराकोटी, नीरज जोशी, कमल गढि़या, मनीष कुमार, हिमांशु जोशी, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद