{"_id":"64bac7e76f9c6a5654073727","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-402-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल खोलने की मांग
Fri, 21 Jul 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने के लिए समर्थ पोर्टल खोलने की मांग तेज हो गई है। मामले को लेकर पंडित बीडी पांडेय परिसर के अभाविप कार्यकर्ताओं ने निदेशक के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने निदेशक को दिए ज्ञापन में बताया कि अधिकतर विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकरण नहीं करा सके हैं। इन दिनों प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है लेकिन पंजीकरण नहीं कराने वाले विद्यार्थी प्रवेश नहीं मिलने से तनाव में है। उन्होंने कहा कि अगर प्रवेश नहीं मिला तो कई छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो जाएगा। विद्यार्थियों ने जल्द समर्थ पोर्टल को फिर से खोलकर प्रवेश पंजीकरण कराने की मांग की। इस मौके पर ज्योति रावत, भूपेंद्र दानू, योगेश जोशी, पंकज कुमार, लोकेंद्र धपोला, ललिता थापा, भावना आदि मौजूद रहे। संवाद