{"_id":"64b1930dc9e5e9fd9b046a4d","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-263-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सिंचाई के लिए भरपूर पानी नहीं मिलने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सिंचाई के लिए भरपूर पानी नहीं मिलने पर नाराजगी
Fri, 14 Jul 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भनार गांव के जुबुरा तोक में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। बीते जून में नहर की मरम्मत के बावजूद समस्या दूर नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया। जल्द ग्रामीणों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
शुक्रवार को डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 56 परिवार निवास करते हैं। सभी लोग खेतीबाड़ी से जीवनयापन करते हैं। मई और जून में लघु सिंचाई ने नहर की मरम्मत कर नहर में तीन इंच की पाइप लाइन जोड़ी है। पूर्व में पांच और चार इंच के दो पाइप जुड़े थे। तीन इंच के पाइप से सिंचाई और रोपाई के लिए बेहद कम पानी मिल रहा है। एक दिन में मात्र तीन-चार खेतों की रोपाई हो रही है। ग्रामीणों ने तीन इंच की पाइप को हटाकर आठ इंच की पाइप लगाने की मांग की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान भूपाल राम, चंदन सिंह, खुशाल सिंह, हर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद