{"_id":"652440aa7d9f2e07c80b9366","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1950-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नगरवासियों को नवरात्र में समर्पित होगा पहला पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नगरवासियों को नवरात्र में समर्पित होगा पहला पार्क
Mon, 09 Oct 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र का पहला पार्क बनकर तैयार हो गया है। चंडिका मंदिर के समीप बनकर तैयार हुए पार्क में लोगों को ओपन जिम, कैंटीन और शौचालय सुविधा का भी लाभ मिलेगा। आश्विन नवरात्र में पार्क का शुभारंभ होगा और लोग बिना शुल्क पार्क में विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
नगरपालिका क्षेत्र में सुविधा संपन्न पार्क का निर्माण कराने की मांग समय-समय पर उठती रही है, बेहतर स्थान नहीं मिलने से काम नहीं हो पा रहा था। बाद में वर्ष 2019 में पालिका ने चंडिका मंदिर के समीप की पहाड़ी को काटकर पार्क का रूप देने का काम शुरू किया। लेकिन अगले वर्ष कोरोना संक्रमण फैलने के कारण पार्क का काम अधर में लटक गया था। इसका असर समाप्त होने के बाद पिछले साल फिर से पार्क के निर्माण की कवायद शुरू हुई और अब पार्क बनकर तैयार हो गया है।
35 लाख की लागत से बना है पार्क
बागेश्वर। पार्क के निर्माण में 25 लाख और सुविधाएं जोड़ने में करीब 10 लाख रुपये की लागत आई है। पार्क में झूले, स्लाइडर समेत बच्चों के खेलकूद के विभिन्न उपकरण लगाए गए हैं। पुरुष और महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था है। पार्क में आने वाले लोग शरीर सौष्ठव के लिए ओपन जिम का उपयोग कर सकते हैं। पार्क में एलईडी लाइट लगी हैं। जिनकी रोशनी में रात को नजारा बेहद आकर्षक दिखता है। अराजक तत्वों से पार्क को सुरक्षित रखने के लिए जल्द ही सीसीटीवी भी लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
नगर का पहला और विभिन्न सुविधाओं से युक्त पार्क नवरात्र में जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पार्क में आने और सुविधाओं के उपयोग के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगाया गया है। पार्क को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित रखने में नगर के लोगों को अहम भूमिका निभानी होगी।
- सुरेश खेतवाल, अध्यक्ष,नगरपालिका बागेश्वर