{"_id":"64c2afc7a394b028ea06ac44","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-550-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट के लीमा में धंस रही जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट के लीमा में धंस रही जमीन
Thu, 27 Jul 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। हाल में हुई अतिवृष्टि से कपकोट नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में स्थित लीमा में भूधंसाव होने से लोग चिंतित हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट और एसडीएम मोनिका, तहसीलदार देवेंद्र लोहनी ने बृहस्पतिवार को भूधंसाव का जायजा लिया। दुगनाकुरी तहसील के सुंदिल में भूस्खलन से आवासीय मकान खतरे में आ गया है। सानिउडियार के राजेंद्र प्रसाद, दान सिंह, कपकोट निवासी तुलसी देवी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।
कपकोट नगर पंचायत के अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र लीमा में करीब चार हेक्टेयर भूमि में धंसाव हो रहा है। इससे लीमा के लोगों में डर का माहौल है। एसडीएम ने कहा कि भू धंसाव काफी हो रहा है। जल्द भू वैज्ञानिकों से जांच कराई जाएगी। वार्ड के लोगों ने कहा कि नाप भूमि धंसने लगी है। यहां रहने में खतरा है। आपदा प्रभावित कुंवारी गांव की तर्ज पर उन लोगों को भी नेली में बसाया जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जमीन धंसने से लोगों के लिए खतरा पैदा होे गया है। लीमा के लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाया जाना चाहिए। इस दौरान सभासद हेमा देवी, सभासद दीपक ऐठानी, सभासद प्रवीन ऐठानी और लीमा के लोग मौजूद थे।
दुगनाकुरी के सुंदिल में भूस्खलन से त्रिलोक सिंह पुत्र हयात सिंह, ललित सिंह पुत्र हयात सिंह का मकान खतरे की जद में आ गया है। मकान के पास तक भूस्खलन होने से दोनों परिवार परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
11 सड़कों पर यातायात बाधित
बागेश्वर। जिले में बृहस्पतिवार को 11 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। इनमें से दो सड़कें लंबे समय से बाधित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सातचौंरा-जल्थाकोट, बीड़ा-किमोली, भानी-हरसिंगाबगड़, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट, काफलीगैर-जांठा, जौलकांडे-लेटी, भयूं-गुलेर, कांडा-रिखाड़ी, गुलमपरगड़ , सूपी-झूनी, काफलीकमेड़ा सड़क पर यातायात बाधित रहा। सूपी-झूनी 30 जून से, काफलीकमेड़ा सड़क बीते चार जुलाई से बंद है। सड़कों के बंद होने से करीब छह हजार की आबादी प्रभावित हो गई है। संवाद