{"_id":"64c2b0a04afd5b1bac0d33c0","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-541-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सरकार और मंत्रियों को दिया जा रहा गलत फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सरकार और मंत्रियों को दिया जा रहा गलत फीडबैक
Thu, 27 Jul 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भाजपा नेताओं पर सरकार और मंत्रियों को गलत फीडबैक देने का आरोप लगाया है।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में फर्स्वाण ने कहा कि कांग्रेस के लोग आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रभावितों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत नहीं मिल पा रही है। प्रभारी मंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने के स्थान पर जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर वापस चले जाते हैं। कपकोट के दूरस्थ इलाकों में आपदा से हो रहे नुकसान को जिला प्रशासन मानने के लिए तैयार नहीं है। सकन्यूड़ा के आपदा प्रभावित को लंबे समय बाद भी मुआवजा नहीं मिला है। कहा कि सड़कों पर पड़े गड्ढों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, सुनील भंडारी आदि मौजूद थे। संवाद