{"_id":"6581da7e97769acc0a0e341d","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-3201-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नाक कान और गले के इलाज के लिए मैदान आना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नाक कान और गले के इलाज के लिए मैदान आना मजबूरी
Tue, 19 Dec 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला अस्पताल बागेश्वर में ईएनटी सर्जन सहित चर्म रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त हैं। इस कारण तीन लाख लोगों की आबादी को इलाज के लिए मैदान उतरना मजबूरी हो गया है। हालांकि जिले से लोग अल्मोड़ा के बेस और जिला अस्पताल में भी इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में जिले के मरीजों को अल्मोड़ा और हल्द्वानी जाना पड़ता है। पिथौरागढ़ जिले की सीमा पर बसे रमाड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत सिंह कार्की ने कहा कि लोग नाक, कान, चर्म रोग के इलाज के लिए जिला मुख्यालय पहुंचते हैं लेकिन उन्हें मायूस होना पड़ता है। कपकोट के सामाजिक कार्यकर्ता महिमन सिंह कपकोटी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में स्वीकृत पदों के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए ताकि लोगों का इलाज हो सके।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से लगातार स्वास्थ्य महानिदेशालय को अवगत कराया जाता है। राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होते ही जिले में भी तैनाती होगी।-डीपी जोशी, सीएमओ बागेश्वर।