{"_id":"6521a52ff06601ae74092cea","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-1927-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: द्यांगण-आरे सड़क पर गड्ढे, डामर भी उखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: द्यांगण-आरे सड़क पर गड्ढे, डामर भी उखड़ा
Sun, 08 Oct 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के द्यांगण से आरे जाने वाला बाईपास भी अव्यवस्था से अछूता नहीं है। सड़क कई स्थानों पर खराब है। सड़क पर पड़े गड्ढों से वाहन संचालन में समस्या आ रही है।
जिला मुख्यालय द्यांगण से आरे को जोड़ने वाले बाईपास में वाहन संचालन आसान नहीं है। सड़क कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर कई गड्ढे हैं। कई स्थानों पर सड़क पर बिछाया गया डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। यह सड़क द्यांगण से कपकोट रोड से लगे आरे को जोड़ती है। बाईपास होने के कारण कपकोट और गरुड़ क्षेत्र के वाहन संचालक इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। भारी वाहनों का दबाव भी सड़क पर रहता है।
इस सड़क को आरे में नाले के कारण भी नुकसान पहुंचता है। सड़क की शुरूआत में आरे के पास सड़क हमेशा मलबे और कीचड़ से पटी रहती है। सड़क पर पानी बहता है। इससे भी सड़क को नुकसान पहुंचता है। डीएम अनुराधा पाल ने कहा कि द्यांगण-आरे बाईपास बीआरओ के पास है। सड़क को गड्ढामुक्त कराया जाएगा। सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश हैं। इसकी मानीटरिंग की जाएगी।