{"_id":"651efcd65d277af235031d66","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-1898-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: फरवरी 2024 तक पूर्ण करें जल जीवन मिशन की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: फरवरी 2024 तक पूर्ण करें जल जीवन मिशन की योजनाएं
Thu, 05 Oct 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने जल जीवन मिशन के तहत बन रही पेयजल योजनाओं का काम फरवरी 2024 तक पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
बृहस्पतिवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी मार्च में योजना की समय सीमा समाप्त हो जाएगी। योजनाएं फरवरी में ही पूरी हो जानी चाहिए। डीएम ने कहा कि फेज-वन और टू में पूर्ण कार्यों का तुरंत थर्ड पार्टी से निरीक्षण कराते हुए एमबी कर जल्द भुगतान किया जाए। जानकारी दी गई कि पेयजल निगम ने 140 योजनाओं के सापेक्ष 68 में कार्य पूर्ण कर लिया है। जल संस्थान ने 168 पेयजल योजना में से 51 कार्य पूर्ण कर लिए हैं। सिंचाई विभाग ने 112 के सापेक्ष 30 कार्य पूर्ण कर लिए हैं।
पर्यटन, ईको टूरिज्म को विकसित किया जाएगा
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने जिले में पर्यटन के साथ ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने योजनाओं की डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी और जिला पर्यटन विकास अधिकारी को दिए हैं।
डीएम ने लीती, सूपी और सुनारगांव को पर्यटन विलेज के रूप में विकसित करते हुए इन गांवों से लगे ट्रैक रूट, पहुंच पैदल मार्ग, मंदिर, जोगाबाड़ी गुफा का सौंदर्यीकरण, गोगिना वॉटर फॉल व्यू प्वाइंट के साथ ही सरमूल, भद्रतुंगा मंदिर तक लिंक रूट की डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
परिसंपत्तियों का चिह्नांकन करने के निर्देश
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने सभी विभागों के अधिकारियों से सरकारी परिसंपत्तियों का चिन्हांकन कर डिजिटाइजेशन करने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने सात दिन के भीतर ई-ऑफिस संचालित करने के निर्देश दिए। कहा कि 31 अक्तूबर तक पूर्व सृजित अभिलेखों की सूची बनाकर विधिवत वीडिंग कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के बाद कोई भी फाइल ऑफलाइन नहीं ली जाएगी। संवाद
सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को सड़क कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बदियाकोट-कुवांरी, बदियाकोट-बोरबलडा, रिखाड़ी-वाछम, खाती सड़क पर पुल निर्माण, सूपी-झूनी मार्ग पर फेज द्वितीय का कार्य, कपकोट-तेजम सड़क के साथ शंभू नदी पर पुल, सोराग में पुल, बदियाकोट-बोरबलड़ा मार्ग पर पुल, मोनार पुल, कपकोट-पिंड़ारी मार्ग निर्माण, बिंतोली-कुंजोली मार्ग, बनलेख-गडुंवासिमतोली मार्ग, जैसर-रिखूनीखाल, खातीगांव-देवतोली मार्ग, झड़कोट-सुमदिल-जुनायल मार्ग पर पुल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। संवाद