{"_id":"64ff59b84f129d85ae0c208c","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-1439-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: लीती-रिठकुला पेयजल योजना के पुनर्गठन की जांच करेंगे एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: लीती-रिठकुला पेयजल योजना के पुनर्गठन की जांच करेंगे एडीएम
Mon, 11 Sep 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट विकासखंड की रिठकुला-लीती पेयजल योजना के पुनर्गठन के काम में लापरवाही की जांच के लिए डीएम ने एडीएम सीएस इमलाल को जिम्मेदारी सौंप दी है। एडीएम की अध्यक्षता में गठित तकनीकी टीम मामले की जांच करेगी।
रिठकुला-लीती पेयजल योजना जल संस्थान के अधीन है। योजना का पुनर्गठन का काम पेयजल निगम कर रहा है। पाइप लाइन नियमानुसार जमीन में न दबाने का मामला सामने आया था। क्षेत्र के लोगों ने पुनर्गठन के काम में अनियमितता का मामला वीडियो वायरल किया था। अमर उजाला ने रविवार के अंक में निगम ने खुले में बिछा दी पेयजल लाइन शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। डीएम ने खबर का संज्ञान लेते हुए पुनर्गठन के काम की जांच का एलान किया था।
सोमवार को डीएम ने पुनर्गठन के काम की जांच एडीएम को सौंप दी है। डीएम ने कहा कि एडीएम के नेतृत्व में पुनर्गठन के काम की जांच की जाएगी। इसके लिए एडीएम की अध्यक्षता में तकनीकी टीम का गठन होगा। डीएम ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने की पुष्टि होने पर पेयजल निगम के जिम्मेदार अभियंताओं के साथ ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।