फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: प्रधान पर केस दर्ज करने का विरोध, एसपी कार्यालय आ धमके ग्रामीण

Mon, 11 Sep 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 11 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। पचना ग्राम पंचायत के लोग ग्राम प्रधान के खिलाफ बैजनाथ थाने में केस दर्ज करने के विरोध में सोमवार को एसपी कार्यालय आ धमके। एसपी कार्यालय में धरना देकर प्रकरण की उच्च अधिकारी से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

पचना के ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र कोहली के नेतृत्व में पहुंचे महिला, पुरुषों ने धरना देकर बैजनाथ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा कि बीते सात सितंबर को पचना में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत बनाए गए सीसी मार्ग और नाली के 10 मीटर हिस्से को गांव की ही एक महिला और एक अन्य व्यक्ति ने तोड़ दिया। यह कार्य ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल की जमीन उक्त महिला और उसके परिजनों की नहीं है। मार्ग और नाली तोड़ने का विरोध करने पर उक्त महिला ने पुलिस के 112 डायल नंबर पर शिकायत की। शिकायत पर मौके पर पहुंचे बैजनाथ के थानाध्यक्ष ने बगैर राजस्व अभिलेख देखे ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता की और प्रधान के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने एसपी को बताया कि उन्होंने पूर्व में बैजनाथ थाने में मारपीट संबंधी तहरीर दी। उस तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तहरीर पर कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने शिकायत एसपी से की थी। शिकायत से नाराज थानाध्यक्ष परेशान और अपमानित कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने निर्माण कार्य ध्वस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के स्थान पर उनके (प्रधान) खिलाफ केस दर्ज कर दिया। मारपीट की तहरीर किसके खिलाफ दी, इसका उल्लेख पत्र में नहीं है। प्रधान के साथ ही पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व प्रधान लक्ष्मण आर्या, भुवन पाठक, भगवती देवी, नीमा देवी, तारा देवी, गंगा देवी, खष्टी परिहार, प्रमोद सिंह, जितेंद्र सिंह समेत कई लोगों ने धरना दिया।



एसपी ने दिया किसी अन्य थानाध्यक्ष से जांच कराने का आश्वासन

बागेश्वर। एसपी ने किसी अन्य थाने के थानाध्यक्ष से जांच कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। एसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। एसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दोनों पक्षों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। किसी पर भी अकारण कार्रवाई नहीं होगी। संवाद




पुलिस मुख्यालय में धरना देने का एलान

बागेश्वर। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने एसपी अक्षय प्रह्वलाद कोंडे से बैजनाथ के वर्तमान थानाध्यक्ष पर पूर्व में लगे आरोपों की भी जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच न होने पर वह इलाके के लोगों के साथ पुलिस मुख्यालय देहरादून में धरना देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed