फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: बागेश्वर से दिल्ली-बरेली छोड़ अन्य शहरों के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं

Mon, 11 Sep 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 11 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। बागेश्वर से लंबी दूरी के लिए रोडवेज की सिर्फ छह बसों का संचालन होता है। इनमें से पांच बस सेवा दिल्ली तो एक बस सेवा बरेली के लिए संचालित होती हैं। इन सभी बस सेवाओं का संचालन वाया हल्द्वानी होता है। जबकि राजधानी देहरादून, हरिद्वार के लिए बागेश्वर से रोडवेज बस सेवा नहीं है। इन शहरों को जाने वाले यात्रियों को हल्द्वानी या अन्य जगहों से बस पकड़ने पड़ती है।
विज्ञापन

बागेश्वर से बरेली के लिए लंबे समय से बस सेवा का संचालन होता है। एक बस सेवा का संचालन बागेश्वर वाया कौसानी-दिल्ली के लिए होता है। भराड़ी-दिल्ली, अठपैंसिया-दिल्ली, धरमघर-दिल्ली और मुनस्यारी वाया बागेश्वर-दिल्ली बस सेवा का संचालन भी लंबे समय से होता है। इन बस सेवाओं का संचालन होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ ही जिला मुख्यालय और जिले के अन्य कस्बाई क्षेत्र की जनता को मिलता है।
विज्ञापन


जिले में कोई बस सेवा नहीं हुई है बंद

बागेश्वर। जिले में लंबी दूरी की कोई भी बस सेवा बंद नहीं हुई है। जिले से सिर्फ लंबी दूरी की ही बस सेवा का संचालन होता है। जिले के आंतरिक मार्गों के साथ ही कुमाऊं के अन्य जिलों के लिए रोडवेज की बस सेवा का संचालन नहीं होता है। आंतरिक मार्गों और अन्य जिलों के लिए केमू की बस सेवाओं के साथ ही टैक्सियों का सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के स्टेशन प्रभारी केबी उपाध्याय का कहना है कि लंबी दूरी की सभी बस सेवाओं का संचालन नियमित रूप से हो रहा है। संवाद


आंतरिक मार्गों पर बस संचालन की उठती रही मांग

बागेश्वर। जिले के कपकोट, रीमा, धरमघर, कांडा आदि इलाकों में रोडवेज की बसों का संचालन करने की मांग लंबे समय से उठती रही है, लेकिन डिपो खुलने के बाद भी आंतरिक मार्गों पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। संवाद




विधायक बोले

बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या और बागेश्वर की विधायक पार्वती दास का कहना है कि जिले के आंतरिक मार्गों और अन्य जिलों के लिए रोडवेज की बस सेवाओं के संचालन का मामला मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। ताकि जिले के यात्रियों को इसका लाभ मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed