फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: कपकोट के बालिका इंटर कॉलेज में प्रवक्ताओं की कमी

Sun, 03 Mar 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 03 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
कपकोट (बागेश्वर)। सरकार बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देती है लेकिन बालिका शिक्षा की उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। कपकोट का एक सरकारी बालिका इंटर कॉलेज प्रवक्ताओं की कमी का सामना कर रहा है।
विज्ञापन

कपकोट विकासखंड का एकमात्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐठाण में स्थापित है। बालिका शिक्षा के लिए खोले गए इस संस्थान में प्रवक्ताओं के नौ पद सृजित हैं लेकिन तैनात दो ही प्रवक्ता हैं। जो दो प्रवक्ता तैनात हैं उसमें एक अतिथि शिक्षक है। विद्यालय में एक ही स्थायी प्रवक्त्ता तैनात है। अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के प्रवक्ता के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने से विद्यालय में अध्ययनरत 76 बालिकाओं के शिक्षण में बाधा आ रही है। प्रवक्ताओं की कमी के कारण विद्यालय की छात्र संख्या नहीं बढ़ पा रही है। क्षेत्र की बालिकाओं को इंटर की पढ़ाई के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है। प्रवक्ताओं की कमी से अभिभावकों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ताओं की कमी को लेकर लगातार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से पत्राचार किया जाता है। प्रवक्ताओं की तैनाती होते ही ऐठाण जीजीआईसी में नियुक्ति दी जाएगी।

जीएस सौन, मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed