फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: सड़क पर जमी बर्फ बढ़ा रही दिक्कत

Wed, 07 Feb 2024 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 07 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। पिछले सप्ताह जिले के हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों में हुए हिमपात के बाद से कपकोट के दूरस्थ इलाकों को जोड़ने वाली बोरबलड़ा-बदियाकोट सड़क से बर्फ नहीं हट पाई है। बर्फ में वाहन फंस रहे हैं। लोगों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जिले के हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों में बर्फबारी हुई थी। सीमांत को जोड़ने वाली सड़कें बर्फ से पट गई थीं। सड़क बर्फ से पटने के कारण सड़क पर दो दिन आवागमन बाधित रहा था। पिछले शनिवार से सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया लेकिन अब भी सड़क के धूर समेत कई इलाकों में सड़क पर बर्फ जमा है। बर्फ में वाहन फंस रहे हैं। यातायात संचालन में दिक्कत आ रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार बर्फ हटाने का काम मंगलवार को भी जारी रहा। जल्द सड़क से पूरी तरह से बर्फ हटा दी जाएगी।
विज्ञापन




सुबह छाया रहा कोहरा

बागेश्वर/कपकोट। मंगलवार को जिला मुख्यालय के साथ कपकोट के घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाया रहा। सुबह को कोहरा छंटा। आपदा प्रबंधन विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को बागेश्वर में दो एमएम बारिश हुई। कपकोट और गरुड़ में बारिश नहीं हुई। मंगलवार को दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने लगे थे। पूर्व में राज्य मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार से पर्वतीय क्षेत्र में अगले पांच-छह दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed