{"_id":"65c3cc825be213fd31019033","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1001-104157-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों में बढ़ोतरी
Thu, 08 Feb 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। इन दिनों लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल 327 लोगों की ओपीडी हुई।
सुबह से ही लोगों का जिला अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए थे। जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि इन दिनों सर्दी, खांसी, जुखाम, वायरल फीवर के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लोगों को ठंड से बचाव करना चाहिए। गरम पानी पीना चाहिए। बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। जिला अस्पताल पर जिले की करीब तीन लाख आबादी निर्भर है। संवाद