फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problem for water.

बागेश्वर: अनियमित जलापूर्ति से परेशान बागेश्वर के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
People face problem for water.
बागेश्वर। नदियों के नगर बागेश्वर के कई इलाकों के लोग इन दिनों पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। लगभग आधे नगर को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर के मजियाखेत, कफलखेत, सैंज के साथ ही तहसील रोड के कई इलाकों में करीब दो महीने से जल संकट गहराया हुआ है। इन इलाकों को अमसरकोट पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। बागेश्वर-गिरेछीना सड़क के विस्तारीकरण के काम के चलते पेयजल योजना को काफी क्षति पहुंची है। गिरेछीना सड़क पर स्क्रबरों का निर्माण हो रहा है। स्क्रबर निर्माण के कारण योजना की दोनों पाइप लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

लाइन शिफ्टंग के कारण जलापूर्ति में परेशानी उत्पन्न हो रही है। मजियाखेत, कफलखेत, सैंज, तहसील रोड के कई इलाकों को पूर्व से ही एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है। इन दिनों तीसरे दिन भी पानी नहीं मिल पा रहा है। पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, मजियाखेत निवासी शोभा देवी, पुष्पा देवी का कहना है कि बृहस्पतिवार की शाम को तीसरे दिन थोड़ा सा पानी मिला। पानी नहीं मिलने के कारण घर के कार्यों में व्यवधान आ रहा है। सारा दिन पानी का ही इंतजाम करने में लग जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद मेहता का कहना है कि पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। ट्यूबवेल इसका विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि अमसरकोट पेयजल योजना की दोनों लाइनों को शिफ्ट करने में करीब 20 दिन का समय और लगेगा। इसके बाद व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। ईई का कहना है योजना से रोस्टर के अनुसार पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed