फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People buy a lot on Dhanteras

धनतेरस पर लोगों ने जमकर की खरीददारी

Tue, 17 Oct 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 17 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
People buy a lot on Dhanteras
धनतेरस पर खरीददारी करते लोग। - फोटो : amar ujala

धनतेरस पर्व पर बाजार में रौनक रही। लोगों ने जमकर खरीददारी की। बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ ही वाहनों की भी खूब खरीदारी की। महिलाओं ने गहने भी खरीदे। नगर के अलग-अलग शोरूमों में लगभग 200 स्कूटर और मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई। देर शाम तक बाजार में खासी चहल पहल रही। जिले में करीब एक करोड़ के कारोबार का अनुमान है।  

विज्ञापन


धनतेरस पर सुबह ही बाजार सज गया। बर्तनों और इलेक्ट्रानिक की दुकानों में सबसे अधिक भीड़भाड़ रही। लोगों ने तांबे और स्टील के बर्तन खरीदे। टीवी, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जमकर बिक्री हुई। आभूषणों की दुकानों में भी लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन


वाहनों के शोरूम में भी खूब चहल पहल रही। लोगों ने स्कूटी, मोटरसाइकिल खरीदे। शहर के तीनों शोरूम में करीब 200 वाहनों की बिक्री हुई। नगर के बागनाथ गली, दुग बाजार, चौक बाजार, खड़ी बाजार, माल रोड और तहसील रोड में खरीददारों की खूब भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस पर दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उधर, धनतेरस पर कपकोट और कांडा बाजारों से भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। कपकोट सहित भराड़ी बाजार में दिन भर रौनक रही। तहसील मुख्यालय सहित मल्ला दानपुर क्षेत्र से आए लोगों ने बर्तन, टेलीविजन, बिजली की लड़ियों सहित अन्य सजावटी सामान खरीदा। इसके अलावा धरमघर, कमेड़ीदेवी, रीमा आदि ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों में भी खूब चहलपहल रही।  

एक करोड़ का हुआ कारोबार 
बागेश्वर। धनतेरस पर बागेश्वर जिले में एक करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी ने बताया कि बर्तन, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर की बिक्री लगाकर करीब एक करोड़ का कारोबार हुआ है। बाजार में भले ही खासी चहल पहल रही हो, लेकिन अधिकांश व्यापारी इससे संतुष्ट नजर नहीं आए। व्यापारी वर्ग के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस साल बाजार में मंदी रही। व्यापारियों ने जीएसटी और महंगाई को इसका मुख्य कारण बताया। 


सरयू बगढ़ में बिका आतिशबाजी का सामान 
बागेश्वर। आतिशबाजी की दुकानें इस साल भी सरयू बगढ़ में लगाई गईं। किसी तरह की घटना न हो इसके लिए हर साल आतिशबाजी के सामान की बिक्री सरयू बगढ़ में की जाती हैं। नगर के साथ ही दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने दीपावली के अन्य सामान के साथ ही आतिशबाजी का सामान भी खरीदा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed