फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People burnt effigy of MLA on Kafalkhet-Maziyakhet bypass demanding asphalt

कफलखेत-मजियाखेत बाईपास पर डामरीकरण की मांग को लेकर लोगों ने फूंका विधायक का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
People burnt effigy of MLA on Kafalkhet-Maziyakhet bypass demanding asphalt
बागेश्वर के कफलखेत बायपास में विधायक का पुतला जलाते कांग्रेसी व क्षेत्रवासी। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कफलखेत-मजियाखेत बाईपास पर निर्माण के आठ साल बाद भी डामरीकरण न होने से लोगों में गुस्सा है। रविवार को स्थानीय लोगों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बाईपास पर विधायक का पुतला फूंका और जल्द डामरीकरण न होने पर विधायक के आवास को जाने वाले रास्ते पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने विधायक चंदन राम दास के खिलाफ नारेबाजी की। बालकृष्ण ने कहा कि कई साल बाद भी सड़क बदहाल पड़ी है। वाहन चलाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर बने गड्ढों की वजह से लोग चोटिल हो रहे हैं। बाईपास पर डामरीकरण न होने के कारण भारी वाहन बाजार से होकर जाते हैं जिसकी वजह से अक्सर जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने डामरीकरण के साथ सड़क बनने के दौरान काटी गई नाप भूमि का प्रभावितों को मुआवजा देने की भी मांग की। इस मौके पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, अर्जुन देव, महेश पंत, गुसाई दत्त जोशी, लक्ष्मी देवी, चंपा देवी, प्रकाश उपाध्याय, जगदीश कुमार, मालती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed