फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pending the demonstration by teachers demanding

लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 22 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिला इकाई के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी 20 मांगों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के प्रांगण में धरना, प्रदर्शन किया। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन और भी तेज करने की चेेतावनी दी। सभा के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सीईओ आरसी आर्य को सौंपा।

विज्ञापन


राजकीय शिक्षक नारेबाजी करते सीईओ कार्यालय प्रांगण में जमा हुए। यहां उन्होंने धरना शुरू कर दिया। सभा में वक्ताओं ने राजकीय शिक्षकों को भी एसीपी का लाभ देने या केंद्रीय शिक्षकों कर्मचारियों की तरह पदोन्नति न मिलने पर समयबद्ध उच्च वेतनक्रम देने या प्रोन्नत वेतनमान मान्य होने पर एक वेतनवृद्धि देने, वर्ष में छह उपार्जित अवकाश देने, एलटी प्रवक्ता, एलटी प्रवक्ता से प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति सूची महीनेभर में जारी करने, पदस्थापना के माध्यम से पदोन्नति देने समेत कुल 20 मांगें शीघ्र पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने सीईओ से प्रांतीयकृत स्कूलों के लिए बजट दिलाने, निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न न करने, एलटी, प्रवक्ताओं की स्थायीकरण समेत अन्य लंबित प्रकरणों का निपटारा शीघ्र कराने की मांग की। सभा में समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी। सभा की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, संचालन महामंत्री विजय गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहां डॉ. शैलेंद्र धपोला, दयाल कुमाल्टा, भुवन जोशी, महिपाल डसीला, आलोक पांडे, प्रदीप जोशी, गोपाल दत्त पंत, कैलाश चंदोला, दीप चंद्र पांडे, मोहन साह, पंकज माजिला, डॉ. नंदन कालाकोटी, बृजकिशोर वर्मा, राजेश राणा, गोविंद चौहान, प्रताप डसीला, प्रमोद जोशी, नीरज जोशी, कल्याण सिंह, ललित पांडे, भारत भूषण, परिहार, मुकुल भाकुुनी, जितेंद्र जोशी, ओमप्रकाश पुरोहित आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed