फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pendency of Water bill

जल संस्थान का उपभोक्ताओं पर डेढ़ करोड़ रुपये बकाया,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pendency of Water bill
बागेश्वर। जल संस्थान का सरकारी महकमों और निजी उपभोक्ताओं पर करीब डेढ़ करोड़ रुपया बकाया है। सरकारी विभागों ने जल संस्थान को 86.59 लाख रुपये का भुगतान करना है। निजी उपभोक्ताओं पर करीब 73 लाख रुपया बकाया है। विभाग ने बकाएदारों पर कार्रवाई का मन बना लिया है।
विज्ञापन

जल संस्थान के मुताबिक कई बकाएदारों ने लंबे समय से बिल का भुगतान नहीं किया है, जिससे राशि साल दर साल बढ़ती जा रही है। जिले के बागेश्वर ब्लाक में 72.97 लाख, गरुड़ में 7.24 लाख और कपकोट में 5.79 लाख रुपये के बिल का भुगतान होना शेष है। वन विभाग और तहसील कार्यालय ने करीब 22-22 लाख रुपये का बकाया भुगतान करना है। विकास भवन कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, विद्युत उपखंड कार्यालय, सिंचाई विभाग कार्यालय, डीईओ (बेसिक) कार्यालय, होम्योपैथिक चिकित्सालय पर भी लाखों की देनदारी है। जल संस्थान के सहायक अभियंता चंदन सिंह देवड़ी ने बताया कि सरकारी विभागों और निजी उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक बिल जमा करने का समय दिया गया है। अधिक देनदारी वाले बकाएदारों से मार्च माह से ही वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सबसे अधिक देनदारी वाले विभाग
विभाग बकाया
वन विभाग 21.91 लाख
तहसील कार्यालय 21.63 लाख
सीएओ कार्यालय 4.54 लाख
विकास भवन 2.29 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed