फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Peepal tree twigs fell on the power line and the shop, the electricity was falling for more than 13 hours

पीपल के पेड़ टहनियां बिजली की लाइन और दुकान पर गिरी, 13 घंटे से अधिक संमय तक गुल रही बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Peepal tree twigs fell on the power line and the shop, the electricity was falling for more than 13 hours
बागेश्वर के तहसील रोड में दुकान के ऊपर गिरी पीपल के पेड़ की मोटी टहनियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्टेशन रोड पर शुक्रवार की सुबह पीपल के पेड़ की कई मोटी-मोटी टहनियां बिजली की लाइन पर आ गिरी। ये टहनियां बिजली के तार पर अटकने के बाद एक दुकान के ऊपर गिर गई। बिजली के तारों में टहनियों के उलझने से जानमाल का नुकसान होने से बच गया। बिजली की लाइन पर इन टहनियों के गिरने से स्टेशन रोड के साथ ही बागनाथ वार्ड क्षेत्र में 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे स्टेशन रोड पर अचानक पीपल के काफी पुराने पेड़ की चार-पांच मोटी-मोटी टहनियां बिजली की लाइन पर गिर गईं। बिजली की लाइन में अटकने के बाद ये टहनियां सड़क को घेरते हुए रमेश चंद्र तिवारी की सब्जी की दुकान के ऊपर जा गिरीं। बिजली की लाइन पर टहनियां अटकने से दुकान को भी अधिक नुकसान नहीं हुआ। इन टहनियों के गिरने से स्टेशन रोड पर लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे के समय स्टेशन रोड में दुकानें खुल गईं थीं। लोगों की आवाजाही हो रही थी। टहनियां सीधे सड़क और दुकान में गिरती तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। घटना के समय दुकान पर भी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। गनीमत यह भी रही कि बिजली के तार नहीं टूटे, अन्यथा करंट का भी खतरा पैदा हो जाता। दोपहर करीब ढाई बजे एसडीआरएफ की टीम ने नगरपालिका के लिफ्ट वाहन के सहारे पेड़ की टहनियों को काटा। अभी तक स्टेशन और बागनाथ वार्ड में बिजली बहाल नहीं हो पाई है। बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्टेशन रोड में मिठाई की दुकानें हैं। 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने पर मिठाइयां खराब होने आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील रोड के साथ तमाम स्थानों में खतरा बने हैं पेड़
बागेश्वर में तहसील रोड के उक्त पीपल के पेड़ के साथ ही चौक बाजार और दुग बाजार का पीपल का पेड़ भी खतरा बना हुआ है। यह पेड़ सौ साल से भी अधिक पुराने हैं। इनकी समय पर छंटाई होनी चाहिए। नगर में कई अन्य पेड़ भी खतरा बने हुए हैं। पेड़ों की लापिंग तक नहीं की गई है।

इनसेट
शाम को बिजली की लाइन की मरम्मत कर दी थी। प्रशासन पीपल के पेड़ की कटवाई करा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से बिजली बाधित रखने को कहा गया है। स्टेशन रोड इलाके की बिजली जल्दी बहाल की जाएगी।
भाष्कर पांडेय ईई यूपीसीएल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed