{"_id":"57f3d68f4f1c1b8d322707d7","slug":"pds-traders-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय, लाभांश न बढ़ने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय, लाभांश न बढ़ने पर आंदोलन की चेतावनी
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Tue, 04 Oct 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
सस्ता गल्ला व्यापारी करेंगे आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता समिति की जिला इकाई की बैठक में मानदेय और लाभांश न बढ़ने पर तीव्र रोष जताया गया। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांग शीघ्र पूरी नहीं हुई तो नवंबर से राशन वितरण बंद कर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
राधाकृष्ण मंदिर परिसर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहरा ने कहा कि शासन उनकी लंबित समस्याओं में विक्रेताओं का मानदेय, लाभांश देने के मामले को कतई गंभीरता से नहीं ले रहा है। विक्रेताओं को स्टेशनरी खर्चा, दुकान का किराया, ढुलान भाड़ा, राशन तौलकर देने, अंत्योदय, बीपीएल के बिलों का 2011 से बकाया भुगतान आदि मांगों को लेकर पूर्व में कई बार आंदोलन किए गए विभिन्न माध्यमों से ज्ञापन दिए गए लेकिन उन पर कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो घोषित तिथि से आंदोलन की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को बैठक की कार्यवाही का पत्र भेजा। बैठक में सचिव गणेश रावत, उपाध्यक्ष राम सिंह मलड़ा, कोषाध्यक्ष संरक्षक भूपाल सिंह खेतवाल, सह सचिव पुष्कर सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन