फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Paving way for construction of 12 bridges in Bageshwar

बागेश्वर में 12 पुलों के निर्माण का रास्ता साफ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Paving way for construction of 12 bridges in Bageshwar
प्रतीकात्मक फोटो।
बागेश्वर। जिले में 12 पुलों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सरकार की ओर से पुलों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। पीएमजीएसवाई के तहत पुलों का निर्माण होगा। बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ में करीब 23 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से 12 पुल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के प्रभारी ईई विजय कृष्ण ने बताया कि पहाड़ी जिलों में सरकार ने पुल निर्माण के लिए धन स्वीकृत किया है। इसमें बागेश्वर जिले को भी शामिल किया गया है। कपकोट में सात, गरुड़ में चार और बागेश्वर नगर में एक नया पुल बनाया जाएगा। कपकोट में बनने वाले पुलों के लिए करीब 15 करोड़ और बागेश्वर, गरुड़ के लिए 8.82 करोड़ रुपये का धन स्वीकृत हुआ है। पीएमजीएसवाई की कार्यदायी संस्था इन पुलों का निर्माण करेगी।
विज्ञापन

इन मार्गों पर होगा पुलों का निर्माण
बागेश्वर। कपकोट में बदियाकोट से बोरबलड़ा मार्ग पर किमी 21 में 36 मीटर स्पान पुल, किमी 23 में 24 मीटर स्पान पुल, बदियाकोट से कुंवारी मोटर मार्ग पर किमी 17 में 42 मीटर स्पान पुल, रिखाड़ी-बाछम से सोराग मोटर मार्ग पर किमी पांच में 60 मीटर स्पान पुल, बनलेख-होराली-किड़ई मोटर मार्ग पर किमी चार में 24 मीटर स्पान पुल, किमी सात में 36 मीटर स्पान पुल, रिखारी-बाछम-खाती मोटर मार्ग के किमी पांच में 42 मीटर स्पान पुल बनाया जाएगा। बागेश्वर में बनलेख-गणवासिरमौली मोटर मार्ग पर किमी एक में 36 मीटर स्पान पुल बनेगा। गरुड़-मटेना मोटर मार्ग पर किमी एक में 36 मीटर स्पान पुल, बैजनाथ-तिलसारी मोटर मार्ग पर किमी चार में 30 मीटर स्पान पुल, किमी नौ में 30 मीटर स्पान पुल और रोल्याना-लोहागढ़ी मोटर मार्ग के किमी एक में 36 मीटर स्पान पुल का निर्माण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed