फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Patients hiked Less bed in Hospital

Bageshwar News: मरीजों के बढ़ते ही कम पड़ने लगते हैं अस्पताल में बेड

Sat, 25 May 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 25 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Patients hiked Less bed in Hospital
मात्र 72 बेड की व्यवस्था है पूरे अस्पताल में, मरीज बढ़े तो गैलरी में लगाने पड़ते हैं अतिरिक्त बेड
विज्ञापन






बागेश्वर। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा होने से व्यवस्था चरमराने लगती है। इन दिनों मौसम में बदलाव से ओपीडी के साथ-साथ वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। पर्याप्त बेड न होने से अस्पताल प्रशासन वार्ड की गैलरी में बेड लगाकर मरीजों को भर्ती करा रहा है।



जिला अस्पताल में मरीजों के लिए मात्र 72 बेड की ही व्यवस्था है। जो मरीजों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को वार्ड की गैलरी में बेड लगाने पड़े हैं। ट्रामा सेंटर से सात बेड लाकर गैलरी में लगाए गए हैं। प्रसव कक्ष में केवल आठ बेड की व्यवस्था है। गर्भवती महिलाएं बैंच में बैठ कर बेड खाली होने का इंतजार करती हैं।
विज्ञापन




वार्डों में बेड की व्यवस्था



कुल 72 में से 48 बेड जनरल वार्ड, चार बेड आपातकालीन कक्ष, छह बेड आईसीयू , छह बेड प्रसवोत्तर कक्ष और आठ बेड प्रसूता कक्ष में लगाए गए हैं।



प्रसवोत्तर कक्ष में 20 के सापेक्ष केवल छह बेड



प्रसवोत्तर कक्ष में बीस बेड लगाए जाने थे, लेकिन अभी तक केवल छह बेड ही लग पाएं हैं। जिस वजह से कई बार नवमाताओं को भी प्रसूता कक्ष में रहना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जिला अस्पताल में मरीजों के बढ़ने पर अतिरिक्त बेड लगाकर व्यवस्था बनाई जाती है। पिछले दिनों वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होने पर अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। फिलहाल अस्पताल में बेड की कमी का मामला नहीं है। -डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed