फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Part time workers of Jal Sansthan demonstrated

जल संस्थान के अंशकालिक मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Part time workers of Jal Sansthan demonstrated
बागेश्वर में प्रदर्शन करते जल संस्थान के अंशकालिक मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जल संस्थान के अंशकालिक मजदूरों ने शनिवार को नियमित कार्य और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर उनकी समस्याओं का संज्ञान लेने और जल्द निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

जल संस्थान में 20 से 25 वर्षों से अंशकालिक श्रमिक सेवा दे रहे हैं। इन श्रमिकों को पाइप लाइन की देखरेख, रखरखाव और पानी वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। श्रमिक प्रतिदिन तीन से चार घंटे कार्य करते हैं।
विज्ञापन

कभी-कभी पूरे दिन भी सेवा देनी पड़ती है। विभाग की ओर से मजदूरों को मात्र 88 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। कई श्रमिक इसी धन से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। श्रमिकों ने कहा कि विभाग के काम में ही अधिकांश समय चला जाता है, ऐसे में दूसरा काम भी नहीं मिल पाता। कई बार विभाग और शासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक उनकी सुध नहीं ली गई। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री से समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए दैनिक मेहनताना बढ़ाने की मांग की है। इस मौके पर अध्यक्ष धरम सिंह कार्की, चनर राम, शेर सिंह, चंद्रशेखर, सुरेश चंद्र, नंद किशोर जोशी, शिव लाल, जीवन लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed