फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   parents protested against the school in bageshwar

समस्याओं के समाधान की मांग को कलक्ट्रेट में गरजे अभिभावक 

Mon, 11 Feb 2019 10:53 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 11 Feb 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
parents protested against the school in bageshwar
बागेश्वर में प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली की समस्याओं का समाधान न होने से आक्रोशित अभिभावकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर विद्यालय में व्याप्त समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी है।       

विज्ञापन


राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली के अभिभावक सोमवार को नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंच गए। उन्होंने कलक्ट्रेट के समक्ष सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष मुरूलीधर जोशी ने कहा कि लंबे समय बाद भी विद्यालय में पूर्णकालिक प्राचार्य, शिक्षक नहीं हैं। विद्यालय के आवासीय भवन के निर्माण के लिए आज तक भूमि तय नहीं हो सकी है। प्रयोगशाला और पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चों के खेलने के लिए खेल का मैदान नहीं है। बच्चों के भोजन व्यवस्था की निविदाएं नहीं लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने जब तक विद्यालय भवन का निर्माण हो नहीं जाता तब तक विद्यालय को अन्यत्र शिफ्ट कराने की भी मांग की। उन्होंने इस संबंध में डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन दिया। इस पर डीएम ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।  प्रदर्शन करने वालों में रतन गिरी गोस्वामी, विमला देवी, कैलाश जोशी, नवीन पाठक, भगवत सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेश कुमार, पुष्कर गोस्वामी, महेश कांडपाल, राम गिरी गोस्वामी और हरीश पांडे आदि शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed