फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Paramilitary made Kpkoti Welfare Association President

कपकोटी बने पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sun, 10 Apr 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 10 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Paramilitary made Kpkoti Welfare Association President
बैठक - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
पूर्व पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। पैरामिलिट्री जवानों को भी मेडिकल सुविधा देने सहित आठ सूत्रीय मांगों पर व्यापक चर्चा हुई। इस मौके पर बागेश्वर जिले के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

रविवार को नरेंद्रा पैलेस में पूर्व पैरामिलिट्री संगठन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे पहले नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से मोहन सिंह कपकोटी को अध्यक्ष, आनंद सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, नारायण सिंह को सचिव और नारायण सिंह हरड़िया को कोषाध्यक्ष चुना गया। हुकुम सिंह आगरी को उपसचिव और सोबन राम को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनने के बाद कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सीएस मर्तोलिया ने शीघ्र समाधान के लिए प्रांतीय स्तर पर उठाने की बात कही। पैरामिलिट्री फोर्सेस की स्टेट कोऑर्डिनेशन के चेयरमैन मनोहर सिंह नेगी ने बागेश्वर जिले की नई कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि संगठित होकर एसोसिएशन के लिए काम करेंगे। बैठक में पूर्व अर्द्धसैनिक बल नैनीताल के अध्यक्ष दरबान सिंह बोहरा, पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहता, ऊधमसिंह नगर कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र चंद, प्रदेश सचिव रूप सिंह बिष्ट, पिथौरागढ़ के गंभीर सिंह कठायत, स्वरूप सिंह कर्म्याल सहित बागेश्वर जिले के बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ और असाम राइफल्स के 171 सेवानिवृत्त अधिकारियों और जवानों सहित रिटायर्ड सैनिकों के आश्रितों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन की इन मांगों पर हुई चर्चा
- बागेश्वर जिले के सेवानिवृत्त जवानों को आईटीबीपी मिर्थी के बजाय एसएसबी ग्वालदम से कैंटीन सुविधा दी जाए।
- सेना की तरह पैरामिलिट्री जवानों को भी मेडिकल सुविधा मिले।
- विभिन्न ऑपरेशनों में मृत जवानों को आर्मी की तरह शहीद का दर्जा व सम्मान दिया जाए।
- वन रैंक वन पेंशन लागू की जाए।
- वर्ष 2004 के बाद भर्ती जवानों को भी सीसीएस पेंशन रूल 1972 के अनुसार पेंशन मिले।
- पैरामिलिट्री जवानों को एक्समैन का दर्जा और सुविधाएं दी जाए।
- आर्मी की तरह पैरामिलिट्री के जवानों का भी भवन कर माफ किया जाए।
- सेवानिवृत्त जवानों के बच्चों को भर्ती के समय ब्लड रिलेशन का लाभ मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed