फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pant and Tamta inaugurated the meteorological temple

पंत और टम्टा ने उल्का मंदिर का किया लोकार्पण

Sat, 30 Sep 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 30 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Pant and Tamta inaugurated the meteorological temple
स्यांकोट में मां उल्का देवी केे मंदिर का लोकार्पण करते पंत और टम्टा साथ में भौर्याल।  - फोटो : amar ujala

कपकोट ब्लॉक के स्यांकोट में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मां उल्का के मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। यहां मंदिर पहले काफी छोटा था। मंदिर के अधिकतर कार्य जन सहयोग से पूरे हुए हैं।

विज्ञापन


मंदिर का लोकार्पण वित्त मंत्री प्रकाश पंत और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने संयुक्त रूप से किया। विधायक बलवंत भौर्याल ने मंदिर के पास सुंदरीकरण के लिए अपनी निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री पंत ने कहा कि सामूहिक रूप से किए गए काम हमेशा सफल होते हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास में सहयोग देने का आश्वासन दिया। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री टम्टा ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक भौर्याल ने दोनों मंत्रियों को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान, मंदिर के पुजारी शेखर पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश हरड़िया, जिला उपाध्यक्ष कुुंदन रैखोला, धन सिंह भौर्याल, ग्राम प्रधान बॉबी भौर्याल, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दरबान भौर्याल, पूरन कांडपाल, विनोद पंत आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed