{"_id":"5cdef8a9bdec22070c090835","slug":"pankaj-won-the-silver-medal-in-international-shooting-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में पंकज ने रजत पदक जीता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में पंकज ने रजत पदक जीता
Fri, 17 May 2019 11:38 PM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Fri, 17 May 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के पंकज मेडल के साथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के हनोवर में आयोजित 14वीं अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर के पंकज कालाकोटी ने रजत पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।
ककड़ात दोफाड़ निवासी पंकज कालाकोटी दोनागा रेजीमेंट में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में है। पांच से 14 मई तक जर्मनी के हनोवर शहर में हुई 14वीं अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में पंकज ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। दस मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में पंकज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 576 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में कजाकिस्तान के निशानेबाज ने स्वर्ण व जर्मनी के निशानेबाज ने कांस्य पदक हासिल किया।
पंकज ने बताया कि वह इस प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। उनका कहना है कि दो नागा इंफेंट्री बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल भूपेंद्र सिंह के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। पंकज ने अपनी माता विमला कालाकोटी व पिता त्रिलोक सिंह कालाकोटी को भी सफलता का श्रेय दिया। इससे पूर्व भी पंकज कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उनकी सफलता पर जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन दास, बीएस भौर्याल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पुंगर घाटी विकास मंच के हरीश कालाकोटी, राजेश रौतेला, दीवान सिंह, जगदीश कालाकोटी, नरेंद्र रौतेला, सुरेश गढ़िया ने खुशी जताई है।