बागेश्वर। 15 से 17 मार्च तक देहरादून में हुई एससीईआरटी की राज्य स्तरीय संगीत एवं कला प्रतियोगिता में बागेश्वर के राजकीय हाईस्कूल भनार के शिक्षक पंकज साह ने शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं जीआईसी कौलाग की शिक्षिका भुवनेश्वरी नृत्य विधा में जीती। जीआईसी काफलीगैर के हरीश राम ने वाद्य यंत्र विधा में दूसरे स्थान पर रहे।
विजयी प्रतिभागियों को माध्यमिक शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, गायक जुबिन नौटियाल ने सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने अकादमिक शोध एवं प्रबंधन निदेशक सीमा जौनसारी के नवाचारी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे शिक्षकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। संगीत प्रतियोगिता के कार्यक्रम समन्वयक डायट प्रवक्ता रवि कुमार जोशी, कला प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. मनोज चौहान ने बताया कि मंडल स्तर पर प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागियों ने राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया था। विजयी प्रतिभागियों को डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला, मुख्य शिक्षाधिकारी पदमेंद्र सकलानी, रमसा के जिला समन्वयक हेम चंद्र जोशी, डॉ. संजय गुरुरानी, डॉ. चंद्र मोहन जोशी, डॉ. केएस रावत, डॉ. प्रेम सिंह नावड़ी, डॉ. राजीव जोशी आदि थे।