फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Panchayat representatives' workshop ends

पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला का समापन हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives' workshop ends
बागेश्वर के पौड़ीबैंड में आयोजित कार्यशाला में प्रमाणपत्र के साथ प्रतिभागी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत रूरल लीटिगेशन एंड एनटाइटलमेंट केंद्र देहरादून एवं निदेशालय पंचायती राज उत्तराखंड की संयुक्त पहल पर हुई कार्यशाला में बागेश्वर ब्लॉक के प्रधान, वार्ड मेंबर और रेखीय विभाग के कार्मिकों को क्षमता विकास का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

पंचायत भवन पौड़ीधार में हुई कार्यशाला के समापन में पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं और कमजोर वर्ग को आरक्षण के आधार पर भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करने की अपील की। कार्यकम संयोजक अवधेश शर्मा ने बताया इस कार्यशाला के जरिये ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर, रेखीय विभाग के कार्मिकों की क्षमताओं का विकास किया जा रहा है। कार्यशाला में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार टम्टा, मास्टर ट्रेनर सीएस नेगी, डॉ. जीतेंद्र तिवारी, रेनू कठायत, ग्राम विकास अधिकारी बसंत बल्लभ भट्ट, राजस्व उपनिरीक्षक दया कृष्ण पंत, प्रियंका रावत समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिनी क्षमता विकास प्रशिक्षण शुरू
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पंचायत राज विभाग की ओर से जिले के लमगड़ा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख दीवान सिंह बोरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य प्रशिक्षक हरपाल सिंह पवार ने क्षेत्र पंचायत के गठन की कार्य विधि, ब्लाक प्रमुख के दायित्व, कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षक रमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि वित्त आयोग की 15 प्रतिशत की राशि पंचायत निधि में आती है। जिसका उपयोग मनरेगा समेत अन्य कार्य योजनाओं में होता है। गीता दसोला ने नंदा गौरा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि की जानकारी दी। मुख्य तकनीकी प्रशिक्षक अमित कुमार, एडीओ पंचायत यूसी जोशी ने विचार रखे। यहां दीपक सिंह फर्त्याल, कमला, मुकेश कुमार, आशीष आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed