फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Panchayat elections will be on June 10 vacancies

10 जून को होंगे पंचायतों के रिक्त पदों के उपचुनाव

Thu, 26 May 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 26 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन

 त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के बाद विभिन्न कारणों से खाली चल रहे प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उप चुनाव कराने के लिए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। मटेला में जिला पंचायत सदस्य की उपनिर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए एसडीएम फिंचाराम चौहान को प्रभारी आचार संहिता नियुक्त किया गया है। मतदान 10 जून को होगा। 

विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने बताया कि ब्लॉक बागेश्वर, गरुड़ व कपकोट के निर्वाचित प्रतिनिधियों के त्याग पत्र, मृत्यु व अन्य कारणों से रिक्त हुए ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के पदों पर निर्वाचन के लिए समय सारिणी निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन


बागेश्वर ब्लॉक में मजियाखेत, नाघरमाजिला, घिरोली, मगरूपहरी, नारायणगूंठ, डुंगरी, खंतोली, गरुड़ ब्लाक में मजकोट, रतमटिया, चौरसों,  कपकोट ब्लाक में मल्लादेश, गोगिना, गडेरा शामिल हैं। मटेला में जिला पंचायत सदस्य के पद पर निर्वाचन होगा। उन्होंने बताया कि 30 व 31 मई को सुबह 10 बजे से पांच बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। एक जून को सुबह 10 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की जांच का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जून को 10 से एक बजे तक नाम वापसी होगी। तीन जून को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक चिन्हों को आवंटन किया जाएगा। 10 जून को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा। 13 जून को मतगणना की जाएगी। सभी ब्लाकों में अधिकारियों केे चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed