{"_id":"606a091d8ebc3edb54647598","slug":"palika-goshala-will-send-unclaimed-animals-roaming-in-the-city-bageshwar-news-hld420534321","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में घूम रहे लावारिश पशुओं को पालिका गौशाला भेजेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में घूम रहे लावारिश पशुओं को पालिका गौशाला भेजेगी
विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू पुल पर विचरण करते लावारिश जानवर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में घूम रहे लावारिस पशुओं से जल्द ही निजात मिल सकती है। नगरपालिका इन पशुओं को गोशाला भेजने की तैयारी कर रही है। लावारिस पशुओं की संख्या कुछ समय से बढ़ती जा रही है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लावारिस पशुओं के लिए जिले में तीन गौशालाएं बनी हैं। गरुड़, दुगनाकुरी, मनकोट में गोशालाएं स्थापित हैं। इनमें लावारिस पशुओं की देखभाल की जाती है। इसके बावजूद नगरपालिका और कपकोट नगर पंचायत में लावारिस पशुओं की संख्या कम नहीं हो रही है। लावारिस पशु खेतों में जाकर फसलें चौपट कर दे रहे हैं। वहीं कई लोग इनके हमले में जख्मी भी हो चुके हैं।
बागेश्वर में सरयू और गोमती नदियों पर बने मोटर पुल लावारिस जानवरों की आरामगाह बन गए हैं। रोजाना अधिकांश पुलों पर लावारिस पशुओं का झुंड जमा रहता है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। लोगों ने लावारिश पशुओं को नगर से बाहर करने की मांग की है। इधर, नगरपालिका के ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि नगरपालिका बागेश्वर और नगरपंचायत कपकोट में घूम रहे लावारिस पशुओं को शीघ्र ही गोशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पालिका की अगली बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पारित होने पर लावारिस पशुओं को गोशाला भेजने की कार्यवाही की जाएगी।