फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Paithan Binadhi no school in the village

पोठण बिनाड़ी गांव में स्कूल तक नहीं

Wed, 31 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Wed, 31 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Paithan Binadhi no school in the village
गांव - फोटो : अमर उजाला

विकास के तमाम दावों के बावजूद दुग नाकुरी तहसील के पोठण बिनाड़ी गांव के बच्चों के लिए एक प्राइमरी स्कूल तक नसीब नहीं है। स्कूल पढ़ने के लिए बच्चों को दो किलोमीटर दूर रंगदेव गांव जाना पड़ता है। गांव सड़क से भी नहीं जुड़ सका है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को 30 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों का अब कृषि से मोह भंग होते जा रहा है। 

विज्ञापन


बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी के कारण अब तक 30 परिवारों ने पलायन कर लिया है।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम पंचायत पोठण बिनाड़ी की जनसंख्या 550 है गांव में 225 मतदाता हैं। लोगों को विश्वास था कि अलग राज्य बनने के बाद गांव की बुनियादी समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन 16 साल बाद भी गांव के हालात पहले के जैसे ही हैं। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान अमर सिंह ने बताया कि गांव के लिए बालीघाट रीमा धरमघर सड़क के बिनाड़ी बैंड से नाथीकनरा सड़क का सर्वे तीन बार हो चुका है। लेकिन निर्माण के नाम पर आज तक एक फावड़ा तक नहीं चल सका है। एक गांव से दूसरे गांव को जाने के लिए संपर्क मार्ग तक नहीं हैं। गांव में प्राइमरी स्कूल तक नहीं है। बच्चों को इसके लिए दो किमी दूर रंगदेव गांव जाना पड़ता है। मिनी आंगनबाड़ी केंद्र है लेकिन भवन का निर्माण आज तक नहीं हो सका है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों पर विकास में सहयोग नहीं देने का आरोप मढ़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोठण बिनाड़ी गांव की समस्याएं संज्ञान में हैं। बालीघाट रीमा धरमघर सड़क का चौड़ीकरण हॉट मिक्स का काम प्रगति पर है। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।

ललित फर्स्वाण, विधायक कपकोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed