फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Oxigen Gas Plant in Bageshwar

व्यवसायी गोपाल ने गुजरात से भेजा बागेश्वर के लिए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Oxigen Gas Plant in Bageshwar
बागेश्वर। कोरोना काल में अपनी माटी की सहायता के लिए पहाड़ के सक्षम प्रवासी आगे आ रहे हैं। ऐसे ही लोगों में बागेश्वर जिले के बमराड़ी गांव निवासी गोपाल गिरी गोस्वामी भी शुमार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अपने खर्च पर गुजरात से बागेश्वर के लिए 38 लाख रुपये का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट (ओजीपी) भेजा है। यह प्लांट एक-दो दिन में यहां पहुंच जाएगा और एक हफ्ते के भीतर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में स्थापित भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मूल रूप से बमराड़ी निवासी विशन गिरि गोस्वामी और जमुना देवी के पुत्र गोपाल गिरि गोस्वामी गुजरात के सूरत में व्यवसायी हैं। उन्हें जब जिला अस्पताल बागेश्वर में ओजीपी नहीं होने की जानकारी मिली तो उन्होंने अस्पताल को प्लांट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की और गुजरात से ओजीपी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को प्लांट ट्रांसपोर्ट से दिल्ली पहुंच गया था। गोपाल गिरि ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए उन्होंने यहां प्लांट लगाने का निर्णय लिया।

जिले में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कोरोना संक्रमितों के लिए ओजीपी लगाने की तैयारी लंबे समय से चल रही है, लेकिन प्लांट लगने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
ऐसे में यह प्लांट जिले के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगा। गोपाल ने लॉकडाउन काल में भी उत्तराखंड के लोगों की काफी मदद की।
उन्होंने विभिन्न स्थानों में फंसे लोगों को सुरक्षित घर भिजवाया। गोपाल बागेश्वर जिले के लोगों की सुविधा के लिए वह हरसंभव मदद करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed