फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Our children get better health and education

हमारे बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा मिले

Thu, 21 Dec 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Thu, 21 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन

ग्रामीण उत्थान समिति की ओर से द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधि संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तीनों विकासखंडों की जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और खाद्यान्न सहित तमाम समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को तमाम समस्याओं से अवगत कराया।

विज्ञापन


महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है। 108 एंबुलेंस की हालत ठीक नहीं है। महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने सीएचसी गरुड़ में महिला डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग की। कपकोट क्षेत्र के दुलम, बांसे और कापड़ी में बिजली नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे गांवों में सोलर लाइट उपलब्ध कराने की मांग की गई। कुछ क्षेत्रों में बिजली के बिल समय पर नहीं मिलने, खाद्यान्न की आपूर्ति हर माह नहीं होने की शिकायत भी की। बताया कि गरुड़, स्याल्देटीट, भकुनखोला में पेयजल संकट बना हुआ है। महिलाओं ने टीट बाजार, बैजनाथ तिराहे पर बीयर बार खोले जाने का विरोध भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बसंती कपकोटी, तारा, वर्षा, अनीता, हिमानी सहित विभिन्न गांवों की 30 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed