फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Organizations in the principal room harvested commotion

संगठनों ने प्राचार्य कक्ष में काटा हंगामा

Thu, 01 Sep 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 01 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Organizations in the principal room harvested commotion
पीजी कालेज बागेश्वर में प्राचार्य के साथ नोकझोंक करते छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 पीजी कॉलेेज बागेश्वर में विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलित एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान छात्र नेताओं की प्राचार्य से भी तीखी नोकझोंक हुई। बहस बढ़ने पर प्राचार्य ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ। 
पीजी कॉलेज पिछले सप्ताह भर से छात्र संगठनों की राजनीति का केंद्र बना हुआ है। एबीवीपी कार्यकर्ता जहां सीटें बढ़ाने और प्राध्यापकों की तैनाती को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं वहीं एनएसयूआई के छात्र नेता महाविद्यालय के तमाम मुद्दों को लेकर एबीवीपी पर केवल राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोनों संगठनों के नेता प्राचार्य कक्ष में जाकर महाविद्यालय में हुए विकास कार्यों से लेकर समस्याओं के समाधान तक को लेकर संघर्ष करने का श्रेय स्वयं का बताने लगे। इसी बीच किसी बात को लेकर प्राचार्य डॉ. एससी पंत भड़क गए और उन्होंने छात्र नेताओं को कक्ष से बाहर जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनकी छात्र नेताओं के साथ तीखी नोकझोंक हुई। बाद में हंगामा बढ़ने पर प्राचार्य ने फोन कर पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के आने के बाद मामला शांत हो गया। एबीवीपी कार्यकर्ता क्रमिक अनशन स्थल पर आकर बैठ गए। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन नगर मंत्री अंकित ऐठानी और पंकज मनराल क्रमिक अनशन पर बैठे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed