{"_id":"69f4ea2dca9ca36d180709df","slug":"opposition-to-opening-of-liquor-bar-in-nadigaon-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-124508-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नदीगांव में शराब बार खोलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नदीगांव में शराब बार खोलने का विरोध
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के सैम मंदिर वार्ड, नदीगांव में प्रस्तावित शराब बार के विरोध में वार्डवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित बार की अनुमति तत्काल निरस्त करने की मांग की।
वार्ड के सभासद विजयपाल सिंह मटियानी के नेतृत्व में वार्डवासियों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि जिस स्थान पर बार खोलने की तैयारी की जा रही है, वह पूर्ण रूप से आवासीय क्षेत्र है। यहां सौ से अधिक परिवार निवास करते हैं और पास में ही विद्यालय तथा मंदिर स्थित है। ग्रामीणों का तर्क है कि बार खुलने से क्षेत्र के शांत और पारिवारिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे बच्चों के संस्कारों और शिक्षा पर असर पड़ेगा, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ज्ञापन में जगदीश रावल, सौरव रावल, लीला देवी, गीता रावल, सरिता बोरा कमला परिहार के हस्ताक्षर हैं। संवाद