{"_id":"581e1b3c4f1c1b8617435c4a","slug":"opposed-to-bar-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ीधार में बंद करो बीयर बार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ीधार में बंद करो बीयर बार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बार खोलने का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। ताकुला सड़क के पौड़ी बैंड के पास खुले बीयर बार को लेकर खरही क्षेत्र के लोगों का गुस्सा बढ़ते जा रहा है। गुस्साए लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बार को एक पखवाड़े के भीतर बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर 21 नवंबर को ताकुला मार्ग के पौड़ी बैंड के पास चक्काजाम करने की चेेतावनी दी है। इससे पहले गुस्साए लोगों ने मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट प्रांगण में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
डीएम को सौंपे ज्ञापन में खरही क्षेत्र के लोगों ने कहा है क्षेत्र के लोगों की अनापत्ति के बगैर यहां बीयर बार खोल दी गई है। इससे हर कोई परेशान है। इसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की भी अनुमति नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विकास की जगह बीयर बार खोलना क्षेत्र की जनता का घोर अपमान है। यहां यात्री विश्राम, मंदिर, जूनियर हाईस्कूल है। नशेड़ियों के हंगामे से लोगों के सभी काम प्रभावित होने लगे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बार का लाइसेंस शीघ्र निरस्त नहीं हुआ तो वह घोषित तिथि से चक्काजाम करके आंदोलन शुरू कर देंगे।
ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य रवि करायत, बीडीसी सदस्य कमल टम्टा, ग्राम प्रधान ललिता रौतेला, भूपाल रौतेला, दिग्विजय जनौटी, सज्जन लाल टम्टा, लोकमणि पांडे, जुगल किशोर, हरीश जनौटी, मोहन रौतला, मोहन रौतेला के हस्ताक्षर हैं। खुनौली क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य ने मौके पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।