फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Operation Smile team assigned to the families of four missing children

आपरेशन स्माइल टीम ने चार गुमशुदा बच्चे परिजनों को सौंपे

Tue, 07 Jul 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Tue, 07 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन

आपरेशन स्माइल के तहत जिले की पुलिस टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों से तीन बच्चों को बरामद करके उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने एक जुलाई से आपरेशन स्माइल चलाया है। टीम में  एसआई दीवान सिंह बिष्ट, महेश बिनवाल, हरीश मेहरा और प्रीति जोशी शामिल हैं।

विज्ञापन


 मुरादाबाद के फाजलपुर गांव से तीस जून को गुम हुआ 15 वर्षीय मुनफ पुत्र शाकिर भराड़ी स्टैंड पर मिला। इसी दिन रामपुर के स्वार से गुमशुदा 17 वर्षीय अख्तर अली पुत्र अब्दुल कलाम भराड़ी टैक्सी स्टैंड के समीप बरामद हुआ। एक जुलाई को चौखुटिया, अल्मोड़ा के सोन गांव से गुम हुई 15 वर्षीया लक्ष्मी पुत्री खुशाल राम बागनाथ गली में मिली।
विज्ञापन


  इन बच्चों को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सोमवार को कांडा के पोखरी गांव में घर वालों की डांट से नाराज होकर दरबान सिंह राणा का पुत्र 16 वर्षीय कमलेश घर से भाग कर यहां तक आ गया था। स्माइल टीम ने उसे कांडा को जाने वाली सड़क पर टैक्सी स्टैंड के समीप बरामद किया। बाद में परिजन भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed